हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण कुमार ने कांग्रेस के घोषणापत्र को महज आप की योजनाओं का कॉपी बताते हुए इसे उत्तराखंड के साथ भद्दा मजाक बताया है। स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में 10 वर्ष कांग्रेस का राज रहा है। खुद कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा था कि 1 साल में 1 लाख रोजगार संभव नहीं है, तो कांग्रेस 4 लाख रोजगार कैसे पैदा करेगी। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां पर बेरोजगारी चरम पर क्यों है। आप सरकार आने पर 6 माह के भीतर 1 लाख युवाओं को नौकरी और 5 हजार मासिक गुजारा भत्ता देंगी। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने घोषणापत्र में किये सभी वादों को पूरा करके दिखाया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment