Skip to main content

राष्ट्रवाद, धर्म प्रचार को समर्पित रहा माता लाल देवी का समूचा जीवनःयुगपुरुष स्वामी परमानन्द

 


हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था माता वैष्णो देवी गुफा वाले मंदिर की संस्थापिका पूज्य माता लाल देवी जी का पावन जन्मोत्सव युगपुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज के पावन सानिध्य व भक्त दुर्गादास के संयोजन में हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संतजनों ने पावन जन्मोत्सव में शामिल श्रद्धालुजनों व भक्तगणों को आशीर्वाद दिया और उन्हें पूज्य माता लाल देवी जी के जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युगपुरुष स्वामी परमानन्द जी ने कहा कि पूज्य लाल माता लाल देवी का समूचा जीवन राष्ट्रवाद, धर्म प्रचार व समाजसेवा को समर्पित रहा। पंजाब के आतंकवाद के दौर में उन्होंने हिन्दू, सिक्ख एकता को बढ़ावा देने के लिए जहां तीर्थनगरी हरिद्वार में वैष्णो देवी गुफा के स्वरूप में लाल माता मंदिर की स्थापना की तो वहीं संगतों के साथ चारधामों की यात्राएं भी करवायी। जूना अखाड़ा के पूर्व सचिव देवानंद सरस्वती महाराज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पूज्य लाल माता लाल देवी जी परम तपस्वी संत थी। जिन्होंने तीर्थनगरी हरिद्वार में वैष्णो देवी मंदिर का प्रतिरूप पूज्य माता लाल देवी गुफा वाला मंदिर बनवा कर तीर्थयात्रियों को अनुपम सौगात दी। म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद महाराज एवं म.मं. स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि लाल माता वैष्णो देवी गुफा वाला मंदिर तीर्थनगरी हरिद्वार में धर्म और सेवा का केंद्र है। जिसके संचालन में पूज्य माता लाल देवी जी के कृपा पात्र शिष्य भक्त दुर्गादास निरंतर समर्पण भाव के साथ सेवक बनकर सेवा करते रहते हैं। पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां का स्थान सर्वाेच्च है और पूज्य माता लाल देवी शक्ति स्वरूपा है। इस अवसर पर संत जनों का आभार प्रकट करते हुए माता लाल देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि माता जी का जन्मोत्सव हमारे लिए एक बड़ा पर्व होता है जिसे अमृतसर हरिद्वार में बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। समारोह में स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत दुर्गादास, महंत प्रेमानंद, महंत जगजीत सिंह, महंत मोहन सिंह महंत सूरज दास, साध्वी रामा योगी, सुधा योगी सहित संत-महंतजन उपस्थित रहे। इस दौरान नगर निगम के भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनीत जौली, गंगा माता आई हॉस्पिटल के पूर्व सचिव ओपी बंसल, समाजसेवी अनीता वर्मा, संजय वर्मा, शिवदास दुबे, संजय अरोड़ा, दिव्यम यादव सहित रुड़की, हरिद्वार, दिल्ली से भक्तजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।