Skip to main content

विष्णु महायज्ञ के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

 


हरिद्वार। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है और विष्णु महायज्ञ के आयोजन से जो सकारात्मक धर्म संदेश समाज में प्रसारित होता है। उससे भावी पीढ़ी में धर्म के प्रति जागृति की भावना पैदा होती है। भारतमाता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ आश्रम में आयोजित विष्णु महायज्ञ से पूर्व महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई और विश्व कल्याण की कामना के साथ विष्णु महायज्ञ किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर राजगुरु संतोषानंद महाराज ने कहा कि संतों का कार्य समाज में सद्भाव का वातावरण बनाकर सन्मार्ग की प्रेरणा देना होता है और महापुरुषों ने सदैव ही समाज को नई दिशा प्रदान की है। देवभूमि हरिद्वार मैं आयोजित होने वाले विष्णु महायज्ञ से समस्त जगत में प्रेम एवं सद्भावना का संचार होगा और कोरोना महामारी का प्रभाव जल्द से जल्द खत्म होगा। उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति कृतज्ञता और संस्कृति के प्रति समर्पण यही भाव संसार में सनातन धर्म को महान बनाता है। गुरु शिष्य परंपरा अनादि काल से पूरे विश्व में भारत को एक विशेष स्थान प्रदान करती है। राजगुरु संतोषानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान में पाश्चात्य संस्कृति भारतीय संस्कृति पर हावी हो रही है। हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर उन्हें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागृत करना होगा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु एक दूसरे का अधिक से अधिक सहयोग करना होगा। ताकि आने वाली भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति और धर्म की भलीभांति पहचान सके और उनमें अपने देश और धर्म के प्रति त्याग एवं समर्पण की भावना समाहित हो सके। इस अवसर पर पंकज भाटी, कविता, राज डण्डोतिया, आशा देवी, राधे श्याम शर्मा हरिमोहन शर्मा, सतीश पाराशर, आके पाण्डे, रामलखन शर्मा, संतराम भट्ट, रविन्द्र भट्ट, आनन्द सिह तोमर, सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, जगतगुरू आनन्देश्वर महाराज, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुपमा सिंह डण्डोतिया आदि सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।