Skip to main content

राहुल गाॅधी का बयान आपत्तिजनक,देश से माफी मांगे-कैलाश विजयवर्गीय

 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बयान को बताया अनर्गल

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता से इस तरह के अनर्गल बयान देश के लिए सही नही है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ही अपना भाषण शुरू कर दिया। जिस तरह से न्याय पालिका और चुनाव आयोग पर ऊंगली उठाई वह प्रजातंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक है। उनका भाषण आपत्तिजनक है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि कोई भी भाषण देने से पहले उसकी गरिमा देखनी जरूरी होती है। जो भाषण मंच या चैराहे पर दिया जाता है वह संसद में नहीं दिया जा सकता। लेकिन दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी इस बात को समझ नहीं रहे हैं। उन्होंने न्याय पालिका और चुनाव आयोग का मजाक उड़ाया है। उनका भाषण गरिमापूर्ण नहीं है। इसलिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश और संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सीमावर्ती होने के कारण भी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां ऐसी सरकार बने जो केंद्र के सहयोग से विकास करने के साथ ही सीमा की सुरक्षा के लिए चिंता करे। कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिय राज्य है। उनकी यहां से बड़ी श्रद्धा है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में भी ये बात कही है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले चुनाव से ज्यादा इस बार विश्वास और उत्साह है। जनता इस बार भी भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के लिए उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा करना ठीक नहीं है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। ये प्रदेश शांत और पवित्र प्रदेश है। उन्होंने मुस्लिम विवि खोलने पर आपत्ति के सवाल पर कहा कि देश के अंदर जहां मुस्लिम विवि है वहां की स्थिति का अध्ययन करने से ही पता चल जाएगा कि क्या परेशानी है। दावा किया कि आने वाले समय में देश में 65 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार में बीते बीस सालों में जमकर विकास हुआ है। चाहे घाट हो, सड़कें हो, फलाईओवर हो या फिर अन्य जनहितकारी योजनाओं की बात हो, यह धरातल पर उतरा है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, शेखर कुर्ल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सुनील अग्रवाल गुड्डू आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।