Skip to main content

देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है-कैलाश विजयवर्गीय

 

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चैहान के मुख्य चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस प्रकार से देश में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। उसी विश्वास के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं। लोगों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि पिछले दो कार्यकाल में जिस प्रकार से क्षेत्रीय विधायक आदेश चैहान ने क्षेत्र में कई सौ करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, उन योजनाओं को एक बार पुनः जनता को याद दिलाना होगा। जिन लोगों तक सरकार के माध्यम से आर्थिक सहायता एवं अन्य लाभ पहुंचाएं हैं। उनको भी एक बार पुनः रिमार्क करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने असंभव सपनों को भी पूरा करने का काम किया है। जो काम लोगों को चुनावी शिगूफा लगता था। उस काम को पूरा करने का काम अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर हो, केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य हो, कश्मीर में धारा 370 हो और कश्मीर के युवाओं को भारतीयता की मुख्य धारा में जोड़ना हो। यह सब काम मोदी जी के नेतृत्व में सफल हुए हैं। कश्मीर के अंदर सैकड़ो हिंदू मंदिरों को पुनर्जीवित करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। उत्तराखंड का पर्यटन बढे, रोजगार बढ,े तीर्थाटन बढ़े इस सब के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं मोदी सरकार ने यहां धरातल पर उतारी है। ऑल वेदर रोड हो या ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन और अभी हाल ही के बजट में पर्वतमाला योजना लाई गई है। इससे उत्तराखंड में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। विधायक आदेश चैहान ने कहा कि विधान सभा रानीपुर में एक मिनी भारत बसता है। यहां के उद्योगों में काम करने वाले लोग विभिन्न प्रदेशों से काम करने के लिए आते हैं। जो अच्छे माहौल सुदृढ़ बिजली, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण यहां बस गए है।ं वह जानते हैं जितना काम पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार के समय में इस विधानसभा में हुआ है इतना कभी नहीं हुआ। हमने सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, व्यापार के साथ साहस व सहारा भी लोगों को दिया है। बैठक में मुख्य चुनाव संयोजक बृजेश शर्मा, चुनाव प्रभारी आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष डा.अमरीश शर्मा, नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणि, सभासद अशोक मेहता, सभासद पंकज चैहान, सभासद हरिओम चैहान, उमेश पाठक, महामंत्री आलोक चैहान, अतुल वशिष्ठ, पंकज चैहान, गौरव, कपिल आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।