हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद सोमवार रात को ही हरिद्वार वेद निकेतन आश्रम पहुंच गए थे। मंगलवार सुबह स्वामी यतीश्वरानंद आराम से सोकर उठे। सुबह 6 बजे ही क्षेत्र के कार्यकर्ता आश्रम पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह 7 बजे स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू किया जो दिन भर चलता रहा। मंगलवार सुबह 10.20 मिनट पर अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ता वेद निकेतन आश्रम पहुंचे हुए थे। इस दौरान आश्रम परिसर में कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था भी दिखी। जैसे-जैसे आते रहे यतीश्वरानंद उनसे मतदान को लेकर सारी जानकारी जुटाते रहे। किस गढ़ में कितना मतदान पड़ा। उसी में दावे लगाए जाते रहे कि किसको कितना मत मिला होगा। यतीश्वरानंद ने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार के लिए बहुत कम समय था। बावजूद इसके उन्होंने एक-एक घर तक पहुंचने का काम किया। रात 12 से 1 बजे तक प्रचार में व्यस्त रहे। कड़ाके की ठंड के बाद भी रोजाना नींद दो से तीन घंटे ही ली। मंगलवार को पांच घंटे की नींद ली। जिससे थोड़ी थकान मिटी है। अब कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर सारे माहौल की जानकारी हासिल करनी है। इस दौरान शुभम,सोहनवीर पाल, मुबारिक,धर्म दत्त चैहान, विकास प्रधान,जितेंद्र सनी, नीरज सैनी,आलोक द्विवेदी, दीपक आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment