Skip to main content

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मदन कौशिक की सम्पत्ति की जांच की माॅग की

लक्सर विधायक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

 हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न होने के कुछ समय बाद भाजपा विधायक ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक वीडियों जारी कर भाजपा विधायक एवं लक्सर से पार्टी प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी हाईकमान से प्रदेश अध्यक्ष को निष्कासित करने की माॅग की है। वही पार्टी जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशी के बयान पर कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हे शिकायत पार्टी फोरम पर रखना चाहिए था। चुनाव सम्पन्न होने के बाद संभावित हार से पहले ही लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होने सोमवार सायंकाल प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ दिए गए बयानों को मंगलवार को फिर से दोहराया है। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कौशिक की संपत्ति व आय के स्रोत की भी जांच कराने की मांग की। मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के विरूद्ध मोर्चा खोलने वाले भाजपा विधायक संजय गुप्ता दूसरे दिन भी अपने आरोपों को लेकर मुखर रहे। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अनन्य भक्त हैं। कहा कि यह जांच का विषय है कि दूध का छोटा सा व्यापारी राज्य स्थापना के बाद महज 20 साल में हजारों करोड़ का कारोबारी कैसे बन गया। आरोप लगाया कि यह सब उन्होंने पार्टी में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए किया है। पार्टी को इसकी जांच करानी चाहिए। कौशिक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग को दोहराते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री रहते हुए विपक्षी विधायक से मिलकर हरिद्वार के धार्मिक स्वरूप को बिगाड़ने के लिए मंगलौर में स्लाटर हाउस खोलने का आदेश जारी कर दिया। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अपने आरोपों के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह के लैटर हैड पर जारी आदेश को दिखाते हुए कहा कि नौ फरवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने लक्सर विधानसभा में चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों और भीतरघात में शामिल चार कार्यकत्र्ताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें एक पार्षद भी शामिल है। यह कार्रवाई उनके आरोपों को सही सिद्ध करती है। संजय गुप्ता ने कहा कि वह इस मामले को पार्टी हाईकमान तक ले जाएंगे। पार्टी हाईकमान को पूरे मामले की जांच करानी चाहिए। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह ने नौ फरवरी को एक पार्षद समेत चार कार्यकत्र्ताओं को निष्कासित करने की बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अन्य कई कार्यकत्र्ताओं के विरुद्ध भी इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस बाबत विधायक के स्तर से लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक संजय गुप्ता के बयान पर कहा कि उनकी शिकायत सही है या गलत, यह तो जांच का विषय है। पर, उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए थी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।