Skip to main content

आरएसएस ने मनाया गुरुतेग बहादुर जी महाराज का 400वां प्रकाशोत्सव

 


हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर द्वारा श्रीगुरुतेग बहादुर जी महाराज का 400वां प्रकाश उत्सव ऋषिकुल ऑडोटोरियम में भाव पूर्व रूप से संगोष्ठी कर मनाया गया। इस अवसर पर गुरु महाराज के जीवन,बलिदान व वाणी को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि गुरुतेग बहादुर महाराज का जीवन ओलोकिक जीवन रहा है। गुरु महाराज के व्यक्तित्व महान था,उनके जीवन के समाज को प्रेरणा मिली। सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कोठारी महंत ने कहा कि गुरुमहाराज ने जो संसार मे आकर किया उसका कोई सानी नही है। उसका कर्ज हम कभी भी उतर सकते। उन्होंने कहा कि यदि गुरुमहाराज इस धरती पर न आते हो भारत का नक्शा आज कुछ हो ही होता। उन्होंने हिन्दु धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए समाज के समक्ष एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया। भक्ति, ज्ञान,सेवा सभी की प्रतिमूर्ति गुरुमहाराज में विराजमान है। गुरुमहाराज के बलिदान के कारण ही आज हिन्दु धर्म सुरक्षित है। औरंगजेब के शासन में जब सभी को इस्लाम मे लाने का एलान हुआ तब गुरु महाराज ने बड़ी निडरता से इस्लाम नही कबूलाने का साहस किया। इस्लाम धर्म काबुल न करने पर बड़ी बेहरमी से गुरु महाराज का सिर काट दिया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रान्त प्रमुख संजय कुमार ने कहा हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सिख धर्म की स्थापना हुई। सिख धर्म सनातन का ही एक महत्वपूर्ण अंग है। हिन्दू धर्म के लिए गुरुतेग बहादुर जी महाराज ने अपना बलिदान दिया। हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए गुरु महाराज ने औरंजजेब के समक्ष एक प्रस्ताव रखवाया की गुरुतेग बहादुर महाराज के इस्लाम काबुल करने के साथ ही सभी लोग इस्लाम काबुल कर लेंगे। गुरु महाराज के इस प्रस्ताव को औरंजेब ने स्वीकार करते हुए दिल्ली बुलाया। गुरु महाराज ने दिल्ली में औरंगजेब के सभी प्रलोभनों को जवाब देते हुए इस्लाम नही कबूला जिस से नाराज औरंगजेब ने गुरु महाराज के तीन शिष्यों को अलग अलग तरीके से मौत के घाट उतार दिया। जिससे बाद भी गुरु महाराज ने इस्लाम नही कबूला तो एलान कर गुरु महाराज का सिर कटवा दिया। गुरुमहाराज का जिस स्थान पर सिर काटा वह स्थान आज भी पूजनीय है। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी ने भी गुरु महाराज को नमन करते हुए हिन्दू धर्म के लिए उनके बलिदान से समाज को प्रेरणा लेने की बात कही। मंचासीन महानुभवों में आरएसएस के जिला सञ्चालक रोहिताश कुँवर व नगर सञ्चालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह गुरमीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज,राम मुनि महाराज,स्वामी लोकेश दास महाराज, स्वामी शिवानंद, आचार्य पुष्पेंद्र पूरी,महंत रविदेव शास्त्री,महंत दिनेश दास, आचार्य रामचंद्र शर्मा, सरदार मनमोहन सिंह,हरभजन सिंह,सतपाल सिंह,महेन्द्र सिंह चावला,अमर पाल सिंह,दलजीत सिंह, परविंदर गिल,सुखदेव सिंह,सेठी, विभाग प्रचारक चिरंजीवी, जिला प्रचारक अमित कुमार, सीए अनिल वर्मा,प्रो.प्रेम चन्द्र शास्त्री,डॉ. विनोद आर्या,रमेश उपाध्याय,विधायक आदेश चैहान,डॉ. माधवी गोस्वामी,अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में सिख संगत के साथ श्रोतागण मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।