हरिद्वार। मनोज खन्ना-भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) 7 मार्च को सिडकुल पुलिस के खिलाफ एसएसपी कार्यालय परिसर के बाहर पंचायत करेगा। किसान नेताओं ने सिडकुल पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को मंडावली में आयोजित बैठक में भाकियू (तोमर गुट) के जिलाध्यक्ष विकेश बालियान ने थाना सिडकुल पुलिस पर आरोप लगाया कि वह निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रही है। विकेश ने आरोप लगाया कि बीते बुधवार को जब वार्ता के लिए यूनियन का प्रतिनिधिमंडल थाने पहुंचे तो पुलिस ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस मुद्दे को लेकर संगठन में भारी रोष है। बैठक में 7 मार्च को एसएसपी ऑफिस पर पंचायत करने का निर्णय लिया गया। विकेश ने बताया कि जनपद सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर के भी किसान पंचायत में हिस्सा लेंगे। जब तक आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। विकेश ने बताया कि कुछ दिन पहले रोशनाबाद में एक झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में इकलाख के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से गायल हो गया था। लेकिन सिडकुल पुलिस ने इकलाख पर ही 307 का मुकदमा दर्ज कर दिया। जिससे किसानों में भारी रोष है। बैठक में संजय चैधरी, पवन त्यागी, सचिन चैधरी,सुमित निखिल चैधरी, कुलदीप, अजय, आमिर, राशिद, इकराम खान आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment