हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्रान्गर्त हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना में दिल्ली की महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार गुरूवार दोपहर कनखल क्षेत्र में शंकराचार्य चैक फ्लाईओवर पर हुई सड़क दुर्घटना उस समय हो गयी, बुलेट पर सवार दंपति जब फ्लाईओवर पर पहुंचा तब संतुलन बिगड़ने के चलते बुलेट स्लिप हो गई। एसएसआई डीएस रावत के अनुसार महिला के बुलेट से नीचे गिरने पर पीछे से आ रहे भारी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई जबकि पति को मामूली चोटें आई। बताया कि मृतका की पहचान मोनी कश्यप 35 वर्ष पत्नी श्रवण उर्फ सचिन कश्यप निवासी गली नंबर 16 खुशीराम कालोनी उत्तम नगर नई दिल्ली के रुप में हुई। बताया कि पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि दंपति संभवत यहां घूमने आया था और वापस लौट रहा था। इस सम्बन्ध में दम्पत्ति के परिजन को सूचना दे दी है। जबकि फ्लाईओवर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक कर रहे है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment