हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने देर रात एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। युवक मूल रूप से पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी घटना को अंजाम देने वाला था। बुधवार रात पुलिस सिडकुल में गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक भागने लगा, पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल के अनुसार धर्मवीर पुत्र मामचंद निवासी मोती राम कॉलोनी पानीपत हरियाणा को सरकारी पार्किंग के पास चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment