Skip to main content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया वर्कशाॅप का आयोजन


 हरिद्वार। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ’उपवा के तत्वावधान’ में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र 40वीं वाहिनी पीएसी, जीआरपी, आतंकवाद निरोधक दस्ता एवं पुलिस मॉर्डन स्कूल हरिद्वार द्वारा सम्मिलित रूप से महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पीएसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी संस्थाओं की समस्त महिला अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस परिवारों की महिला-बच्चियों के लिये महिला अपराध, महिला अधिकार तथा कानूनी जागरूकता पर भारतीय जागरूकता समिति के सहयोग से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में भारतीय जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी, समिति की वीमेंस विंग की अध्यक्ष शिवानी गौड़ तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार शाखा के अधिवक्ता रमन कुमार सैनी ने प्रतिभागियों को महिला अधिकारों तथा उपयोगी कानूनी जानकारियों से अवगत कराया। शिवानी गौड़ ने सरल शब्दों में शिक्षित होने और जागरूक होने में अंतर समझाते हुए बताया गया कि ये जरूरी नही जो शिक्षित है वो जागरूक भी हो, इसलिए आवश्यक है कि सभी महिलाएँ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने। एटीएस की उपप्रधानाचार्या सुश्री अरुणा भारती ने अपने पुलिस के सेवाकाल में देखे गए महिला उत्पीड़न सम्बंधित प्रसंगों के बारे में बताते हुए कहा कि आधुनिक समाज मे आज भी न जाने कितने स्तरों पर महिलाओं के साथ भेदभाव और उत्पीड़न होता है। क्योंकि हमारे समाज को पुरूष प्रधान समाज माना जाता है। इसलिए सबसे बड़ा दायित्व भी पुरुषों का ही है कि वो अपने घर और समाज की महिलाओं को बराबरी का अधिकार देते हुए उन्हें सम्मान दें। सेंट थॉमस स्कूल की प्रिंसिपल वीटा गर्ग ने बचपन से ही बच्चियों को जागरूक बनाने पर जोर दिया। पीएसी के उपसेनानायक सुरजीत सिंह पंवार की धर्मपत्नी पूजा पंवार ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। लेकिन सकारात्मक रूप से,किसी का उत्पीड़न करने, किसी को फंसाने या फिर किसी से पैसे वसूलने के लिए नही। महिलाओं की नकारात्मक जागरूकता प्रत्येक दशा में समाज के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी घातक सिद्ध होगी। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी महिलाओं से सम्बंधित अपराधों के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई। महिला एवं बाल यौन शोषण सम्बंधित अपराधों की जानकारी देते हुए ललित मिगलानी ने उनसे जुड़े विधिक प्रावधानों, कार्यस्थलों पर महिलाओं के उत्पीड़न, भरणपोषण भत्ते आदि के नियमों के बारे में भी बताया। क्लिनिकल सायक्लोजिस्ट डा.वीना कृष्णन द्वारा ने समाज और घरों में महिलाओं, बच्चियों के साथ जाने-अनजाने में होने वाले भेदभाव पूर्ण व्यवहार बताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए सिर्फ समाज का जागरूक होना ही नही बल्कि सबसे पहले महिलाओं का खुद जागरूक होना जरूरी है। पीएसी कमांडेंट ददनपाल की धर्मपत्नि आभा ददनपाल सभी को महिला दिवस के महत्व के विषय में अवगत कराते हुए आवाहन किया कि सभी लोग अपने-अपने स्तर पर प्रयास करें कि जिससे सभी महिलाओं को प्रत्येक स्तर पर समानता का अधिकार मिल सके। भारतीय जागरूकता समिति की सदस्य डा.अर्पिता सक्सेना ने महिलाओं को जागरूक करने से पहले समाज के हर वर्ग को इस विषय मे संवेदनशील बनाया जाए। पीएसी सेनानायक ददनपाल सेनानायक ने व्याख्यान में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहा भेदभाव पुरातन काल से चला आ रहा है। इसलिए इतनी पुरानी कुरीति को हटाने के लिए सभी को आगे आना होगा और एक मन-एक ध्येय के साथ प्रयास करना होगा। उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आये सभी लोगों को कानूनी प्रावधानों से सम्बंधित पाठ्य सामग्री निशुल्क वितरित की गई। वर्कशाॅप में नेहा मलिक, दीपाली शर्मा, मनु शिवपुरी, रेणु अरोड़ा, वर्षा श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा,रूपम जौहरी, सिद्धार्थ प्रधान, विनीत चैहान, विनायक गौड़, अधिवक्ता रमन कुमार सैनी,भूपेंद्र प्रशाद, सहायक सेनानायक कमलेश पंत, एटीएस के सहायक सेना नायक मोहनलाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण हीरा लाल बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।