हरिद्वार। कनखल में कृपालूबाग आश्रम से चंद कदम की दूरी पर एक चैपहिया वाहन से बचने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक सीधे छोटी नहर में जा गिरे। गनीमत रही कि नहर में पानी बेहद कम था और मामूली चोटें आने पर युवक खुद ही नहर से निकल गए। बाद में क्रेन की मदद से बाइक भी नहर से निकाल ली गई थी। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह बाइक सवार दो युवक कनखल ज्वालापुर मुख्य सड़क से होते हुए जैसे ही आश्रम की तरफ जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर मुड़े तभी सामने से एक चैपहिया वाहन आ गया। चैपहिया वाहन से बचने के चक्कर में बाइक से नियत्रंण खो देने के चलते युवक सीधे नहर में जा गिरे। यवकों के नहर में गिरते ही लोग एकत्र हो गए। नहर में पानी नहीं था लिहाजा आमजन ने उन्हें तुरंत ही नहर से बाहर निकाल लिया। हल्की फुल्की चोटें आने पर युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चैहान के अनुसार दोनों युवक कनखल क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment