Skip to main content

विलक्षण प्रतिभा से पूरिपूर्ण विद्धान संत थे ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज_-स्वामी विवेकानंद

 


हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा है कि गौरवशाली गुरु शिष्य परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है और एक संरक्षक के रूप में संतों ने सदैव ही समाज का मार्गदर्शन किया है। श्री गुरु मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप वेदांताचार्य महाराज के आठवें निर्वाण महोत्सव पर आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज कुशल व्यक्तित्व के धनी थे और विद्वान होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा से परिपूर्ण थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए समर्पित किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज सदैव नमन करता है। गुरु मंडल आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भगवतस्वरूप दर्शनाचार्य महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव द्वारा सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज उत्थान में जो सहयोग किया गया। वह आज भी अनुकरणीय है और दिन प्रतिदिन उसमें बढ़ोतरी कर उनके अधूरे कार्य को पूरा किया जा रहा है। वास्तव में महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। राष्ट्र कल्याण के लिए उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा कि माता पिता एवं गुरू ईश्वर का ही स्वरूप हैं। माता पिता एवं गुरू की सेवा करने से व्यक्ति को जीवन में उच्च पद की प्राप्ति होती है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज संत समाज के प्रेरणा स्रोत थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि श्री गुरू मंडल आश्रम सनातन धर्म संस्कृति व सेवा का प्रमुख केंद्र है। महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद महाराज में कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज एक तपस्वी और महान संत थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया। श्रीमहंत विष्णु दास महाराज एवं महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। उनके कृपा पात्र शिष्य के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी भगवतस्वरूप महाराज धर्म एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हुए उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का स्वामी शिवस्वरूप महाराज ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कई विद्वान संत महापुरूषों को आश्रम की और से प्रशस्ति पत्र एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रामानंदाचार्य जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत दामोदरदास, श्रीमहंत शांतानंद,श्रीमहंत रमेश मुनि, श्रीमहंत भूमानंद महाराज, महंत निर्मल दास, महामंडलेश्वर स्वामी महेश मुनि, महंत प्रेमदास, महंत बिहारी शरण, महंत दर्शन दास, महंत श्रवण मुनि, महंत किशन दास, स्वामी संतोष मुनि, महंत भरतमुनि, महंत बलराम मुनि, महंत स्वामी प्रेमानंद, महंत स्वामी ओमप्रकाश शास्त्री, स्वामी हरिशरणानंद महाराज, महंत कमल मुनि, आचार्य पदमप्रकाश सुवेदी, महंत श्यामप्रकाश सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।