हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला पंचायत के कांजी हाउस से अतिक्रमण हटाने गई तहसील प्रशासन की टीम से धक्कामुक्की करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया क िगांव श्यामपुर में जिला पंचायत का कांजी हाउस है। आरोप है कि इस्माइल, शानू अंसारी, सरफराज अंसारी, बदरुद्दीन निवासी श्यामपुर और रणवीर सिंह चैहान ने अतिक्रमण किया था। 28 मार्च को तहसीलदार शालिनी मौर्य, नायब तहसीलदार गिरीश चन्द त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक राजकुमार और सुभाष चैहान पुलिस बल के साथ कांजी हाउस पर पहुंचे। टीम ने मौके पर सभी कब्जाधारियों को अपना सामान हटाने को कहा। जिस पर रणवीर सिंह ने अपना सामान हटा लिया। मगर इस्माइल, शानू अंसारी, सरफराज अंसारी, बदरुद्दीन ने कब्जा और सामान नहीं हटाया। आरोप है कि टीम का विरोध कर धक्कामुक्की शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चैहान ने बताया कि चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment