Skip to main content

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से बाल संस्कार एवं प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का शुभारंभ

 


हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद की और से हरिद्वार के प्रखंड मायापुर में मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी द्वारा बाल संस्कार एवं प्रौढ शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। विश्व हिंदू परिषद के सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्षा संध्या कौशिक ने बाल संस्कार के विषय पर कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य बाल संस्कार के माध्यम से बालकों को भोजन, वस्त्र एवं आवास प्रदान करना, बच्चे के लिये स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करना, उन साधनों की व्यवस्था करना जो शारीरिक विकास के लिये आवश्यक हैं। बच्चे को खेलों से परिचित कराना एवं प्रशिक्षित करना, स्वास्थ्यकर आदतें विकसित करना हैं। बच्चों को ऐसे वातावरण में शिक्षा देना जिसमें कोई डर, धमकी या बच्चे के साथ कोई दुराचरण न हो। संगठन बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से बच्चों को प्रेम से पढना, लिखना सिखाना के साथ सामाजिक दक्षता एवं संस्कार नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास करना हैं। नीता कपूर प्रांत संयोजिका मातृशक्ति विश्व हिंदू परिषद ने बाल संस्कार केंद्र के शुभारंभ पर संस्कार शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि मूलतः संस्कार का अभिप्राय उन धार्मिक कृत्यों से था। जो किसी व्यक्ति को अपने समुदाय का पूर्ण रुप से योग्य सदस्य बनाने के उद्देश्य से उसके शरीर, मन और मस्तिष्क को पवित्र करने के लिए किए जाते थे, किन्तु हिंदू संस्कारों का उद्देश्य व्यक्ति में अभीष्ट गुणों को जन्म देना भी था। प्राचीन भारत में संस्कारों का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व था। संस्कारों के द्वारा मनुष्य अपनी सहज प्रवृतियों का पूर्ण विकास करके अपना और समाज दोनों का कल्याण करता था। ये संस्कार इस जीवन में ही मनुष्य को पवित्र नहीं करते थे, उसके पारलौकिक जीवन को भी पवित्र बनाते थे। प्रौढ शिक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए नीलम त्रिपाठी प्रांत संयोजिका दुर्गावाहिनी उत्तराखंड ने कहा कि प्रौढ़ शिक्षा का उद्देश्य उन प्रौढ व्यक्तियों को शैक्षिक विकल्प देना है। जिन्होंने यह अवसर गंवा दिया है और औपचारिक शिक्षा आयु को पार कर चुके हैं। लेकिन अब वे साक्षरता, आधारभूत शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और इसी तरह की अन्य शिक्षा सहित किसी तरह के ज्ञान की आवश्यकता का अनुभव करते हैं। विश्व हिंदू परिषद के बाल संस्कार और प्रौढ शिक्षा केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर कमलेश विभाग संयोजिका मातृशक्ति,माया कपूर जिला सत्संग प्रमुख दुर्गावाहिनी, मुकेश सिंह प्रांत टोली सदस्य धर्म प्रसार, पूजा सिंह प्रमुख बाल संस्कार केन्द्र दुर्गावाहिनी के साथ अनेक महिलाएं उपस्थित रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।