हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की और से शिवालिक नगर स्थित होटल त्रिशूल ग्रेंड में आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथी रानीपुर विधायक आदेश चैहान, महासभा के संरक्षक स्वामी सत्यव्रतानन्द सरस्वती, मेयर अनिता शर्मा, शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संस्था की और से सभी अतिथीयों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, पत्रकार व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। विधायक आदेश चैहान ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय एवं प्रेम का प्रतीक पर्व है। होली समाज में व्याप्त बुराईयों व कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश भी देती है। रंगों उमंगों के इस पर्व पर सभी को बुराईयों व कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने कहा कि इस होली पर्व पर भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए एक आदर्श समाज स्थापित करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अवनीश कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष चैहान, जिला अध्यक्ष अमित भट्ट, सुधीर चैहान, नवीन भट्ट, सुरेन्द्र सैनी, सोनम वशिष्ठ, सरिता मिश्रा, आशा शर्मा, संजय शर्मा, हिमांशु राजपूत, अजय सिंह, उदित पांडेय, संगीता गिरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment