Skip to main content

हिन्दू राष्ट्र निर्माण दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज का जन्म दिन


 हरिद्वार। शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज का जन्म दिवस हिन्दू राष्ट्र निर्माण दिवस के रूप में मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर भूतपवाला स्थित शाम्भवी धाम में संतों व स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज के शिष्यों ने रूद्राभिषेक कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और प्रसाद वितरण किया। स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज के प्रतिनिधि आचार्य गिरीश दत्त त्रिपाठी ने रूद्राभिषेक संपन्न कराया। इस अवसर पर सामाजिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विनोद महाराज ने स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा करने में जुटे स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज विद्वान तथा तपस्वी संत हैं। उनके संयोजन में संत समाज एकजुट होकर हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। हिन्दू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए हिंदू समाज में निरंतर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज के संयोजन में हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प अवश्य पूरा होगा। स्वामी दिनेशानंद भारती महाराज एवं स्वामी आत्मानंद महाराज ने कहा कि संत समाज सदैव ही राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने में योगदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि  धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज अहम योगदान कर रहे हैं। हिंदू हितों को लेकर सजगता से युवा पीढ़ी को भी जागरूक करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उपस्थित संतजनों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज ने कहा कि संत कर्तव्य के पथ पर चलते हुए सनातन हिंदू संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में प्रयासरत हैं। संत की वाणी सदैव ही श्रद्धालु भक्तों का मार्ग प्रशस्त करती है। सरकार को हिंदू हितों को लेकर काम करना चाहिए। देश में हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर पूर्ण रूप से विराम लगना चाहिए। कुछ लोग धर्म के नाम पर भेदभाव फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्मनगरी की मानमर्यादाओं को बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालय हिंदुओं का देवालय है। सरकार को हिमालय के संरक्षण संवर्द्धन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान सभी संतों ने सरदार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव सहित देश के सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।