Skip to main content

समारोह पूर्वक मनाया गया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का जन्मोत्सव

 


हरिद्वार। भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप का जन्मोत्सव संतजनों व गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समारोह पूर्वक मनाया गया। श्री जयराम आश्रम में आयोजित समारोह में भजन गायक अजय याज्ञनिक ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी और डीएसबी इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ़़समारोह में स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ऊर्जावान एवं कर्म योगी संत हंै। संत समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। काष्र्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरुशरणानंद ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने संत परंपरा का निर्वहन करते हुए जिस प्रकार अपने गुरु द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाकर संस्था के कार्य में उन्नति की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि सुयोग्य शिष्य के रूप में ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्राप्ति हुई और उन्हीं के आशीर्वाद से आज वह अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए देश दुनिया में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कार्यक्रम में पधारे संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा हरिद्वार के गंगा तट पर आशीर्वाद दिया था। पूज्य गुरूदेव द्वारा दिखायी गयी सत्य की राह पर चलते हुए उन्हें संत समाज के बीच रहकर सेवा और धार्मिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को अवतरण दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती, महंत जसविंदर सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, महंत जमुना दास, महंत दामोदर दास, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी राजेंद्रानंद, राजस्थान की कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश, हरियाणा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, मकबूल कुरैशी,रिजवान कुरैशी, आदि उपस्थित रहे। समाजसेवी रामलाल गोयल,सुमित गोयल, विजेन्द्र गोयल, मंगतराम सिंघल,राजेंद्र गुप्ता,अनिल सोढ़ानी,कुलदीप शर्मा,राजेंद्र गर्ग,संजय सिंघल,ओमप्रकाश बागला, गोवर्धन अग्रवाल,खरेड़ी दास,राजेश शिवपुरी,सोनी मिश्रा, जयपाल सिंह,सुनील कुमार आदि ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।