Skip to main content

प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष बने श्रवण कुमार झा, अश्विनी अरोड़ा महासचिव निर्वाचित

’’’’प्रेस क्लब हरिद्वार की चुनाव संपन्न, 


 हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में श्रवण कुमार झा अध्यक्ष और अश्वनी अरोड़ा महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष महासचिव के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए। इसके 5 सदस्य मनोनीत किए गए। इसके पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल, सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा, संजीव शर्मा की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा, महासचिव अश्विनी अरोड़ा के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर  त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम,मुदित अग्रवाल,विक्रम छाछर,जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चैधरी, प्रो पीएस चैहान,डा. मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवर सहित 19 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी सदस्यों का नामांकन सही पाया गया। लेकिन कार्यकारिणी के एक सदस्य देवेन्द्र शर्माने अपना नाम वापस ले लिया। इसके चलते अध्यक्ष महासचिव सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा एवं महासचिव पद पर अश्वनी अरोड़ा निविरोध निर्वाचित हुए। त्रिलोक चंद भट्ट,नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चैधरी, प्रो पीएस चैहान, डा मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना,संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा,संजय रावल,अमित कुमार गुप्ता,अमित कुमार शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवर चुने गए। इनके साथ रामचंद्र कनौजिया, आदेश त्यागी, संजय आर्य, डॉ रजनीकांत शुक्ला एवं सुदेश आर्य नामित सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा संजीव शर्मा और निगरानी समिति के सदस्य ठाकुर शैलेंद्र सिंह का भी आभार जताया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।