Skip to main content

अहंकार और घमंड के नाश का पर्व है होली पर्व-एसएसपी

’विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने धूमधाम से मनाई होली


 हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार का होली मिलन समारोह हिल बाईपास मार्ग स्थित वेदा ग्रीन बैंकट हॉल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पुलिस उपमहानिरीक्षक डा.योगेंद्र सिंह रावत ने होली मिलन समारोह में सभी पत्रकार बंधुओ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हम होली की कल्पना करते हैं तो दो चीजें सामने आती है। एक होलिका दहन और दूसरा होली का रंग। होलिका दहन में भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा सामने आती है। जहां होलिका को घमंड था कि अग्नि उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। वहीं प्रह्लाद को विश्वास था कि जब उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो उनका अहित कैसे होगा। आखिरकार प्रहलाद के विश्वास की जीत हुई और होलिका का घमंड चूर चूर हो गया। इसी प्रकार होली का रंग लगाने से व्यक्ति के अहं का नाश होता है। वह मैं को भूलाकर हम में समाहित हो जाता है। इसलिए होली को मिलन का त्यौहार भी कहा जाता है। जहां व्यक्ति ऊंच-नीच, जात -पात से दूर होकर इस पर्व को मनाता है। होली मिलन और आनंद का पर्व है। इसलिए इसे परस्पर प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। इसके पूर्व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, गंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, निर्मल अखाड़े के महंत जसविंदर शास्त्री, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, महामंत्री राजकुमार, संस्थापक सदस्य कौशल सिखौला, गोपाल रावत, संजय आर्य, रजनीकांत शुक्ल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा होली पर्व पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कौशिक आर्ट एंड क्रिएशन की निदेशक नीरा कौशिक के नेतृत्व में छात्राओं ने शानदार नृत्य कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेस क्लब होली मिलन आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को पटका और स्मृति चिन्ह से भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मशहूर कवि प्रताप सिंह फौजदार, विनय विन्रम और रजनी अवनी ने हास्य और व्यंग से भरपूर कविताएं सुनाकर दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में राधा कृष्ण के मयूर नृत्य पर सभी लोग झूम कर नाचे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रजनी कांत शुक्ला ने किया। इस मौके पर अतिथियों में नैनीताल से भाजपा विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, एडवोकेट सुभाष त्यागी, कांग्रेस नेता अरविन्द्र शर्मा, भाजपा नेता सुभाष चंद्र के साथ प्रेस क्लब महासचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष तनुज वालिया, सस्थापक अध्यक्ष डा.शिवशंकर जायसवाल, पूर्व महासचिव देवेन्द्र शर्मा, मुदित अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया, विकास कुमार झा, संस्थापक सदस्य सुनील दत्त पांडे, धर्मेंद्र चैधरी, श्रवण कुमार झा, सुभाष कपिल, त्रिलोक चंद भट्ट, अवधेश शिवपुरी, रामेश्वर गौड, अश्वनी शर्मा, डा.मनोज सोही, जोगेन्द्र मावी, सुदेश आर्या, राहुल वर्मा, संदीप रावत, मनोज खन्ना, के.के पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, अविक्षित रमन, एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, वेदप्रकाश चैहान, मुकेश वर्मा, कुशल पाल सिंह चैहान, अमित गुप्ता, संजय आर्य, कुलभूषण शर्मा, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, दीपक नौटियाल, संजय रावल, मनोज रावत, रामेश्वर शर्मा, संजीव शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, ललितेद्र नाथ, श्रवण कुमार अरोड़ा, मुकेश वर्मा, आनन्द गोस्वामी, डा.शिवा अग्रवाल, नवीन पाण्डेय, विवेक शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, तनवीर अली, दिनेश भारद्वाज, राम कुमार शर्मा, श्रीमती कुमकुम शर्मा, श्रीमती निशा शर्मा, मंजू नेगी, सुनील मिश्रा, स्वरूपपुरी, सुनील पाल, महावीर नेगी, महेश पारिक, शिवकुमार शर्मा, दयाशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।