हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्रान्गर्त गांव जियापोता स्थित भगवती पुरम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मारपीट करने और घरों में पथराव करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पहाड़ी महासभा ने सोमवार को सीओ सिटी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सीओ सिटी ने नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद पहाड़ी महासभा के सदस्य सीओ सिटी कार्यालय से वापस लौटे। बताते चले कि गत शुक्रवार को कनखल थाना क्षेत्र के भगवती पुरम कॉलोनी निकट जियापोता में होली वाली रात को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कॉलोनी में घुसकर स्थानीय लोगों से मारपीट,महिलाओं एवं बच्चों के साथ अभद्रता की ओर लोगो के भवनों में तोड़फोड़ भी की तथा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पहाड़ी समाज के लोगो के साथ हुए इस जघन्य अपराध के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार न किए जाने को लेकर आज पहाड़ी महासभा के नेतृत्व में देवपुरा स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क से चलकर पहाड़ी समाज के लोगों द्वारा सीओ सिटी कार्यालय का घेराव कर शीघ्र अतिशीघ्र इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की। रुड़की से आए दिनेश आनंद महाराज द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि पहाड़ी समाज के लोगों के हितों की रक्षा एवं सुरक्षा पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो पार्टी समाज का हर व्यक्ति अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर लड़ने के लिए विवश होगा। साथ ही सुभाष पुरोहित, हीरासिंह बिष्ट एवं चंद्र प्रकाश जोशी ने एवं इंद्र सिंह रावत सतीश जोशी ने कहा कि हरिद्वार जनपद में किसी भी पहाड़ी समाज के व्यक्तियों का शोषण, अत्याचार, हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों के विरुद्ध संवैधानिक एवं वैधानिक कार्यवाही इस समय अंतर्गत नहीं की जाती है तो पहाड़ी महासभा आगामी रणनीति तैयार कर आंदोलन करने पर बाध्य होगी। सरिता पुरोहित ने कहा कि पहाड़ी महिलाओं के साथ जो घटना घटित हुई है वह निंदनीय है महिलाओं पर अत्याचार एवं मारपीट लूटपाट उनके मकानों को क्षति पहुंचाई गई है यदि प्रशासन द्वारा अभी भी दोषियों को सजा नहीं दी जाती है तो पहाड़ी समाज की महिलाएं सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे मामले को बढ़ता हुआ देख सीओ सिटी के द्वारा एफ आई आर में नामजद व पुत्र नरेश, अमर पुत्र सोमपाल, तरुण पुत्र मनीराम ,मनोज पुत्र रामेश्वर, अमन, नरेंद्र व अन्य शामिल दोषियों को 48 घंटे के अंदर अंदर गिरफ्रतार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महामंत्री इंद्र सिंह रावत,एलसी पांडे, दिनेश चंद जोशी, दिनेश लखेरा, राजेश जोशी, डी पी थपलियाल, गिरीश जखमोला ,त्रिलोक सिंह रावत, पीसी जोशी ,दीपक जोशी, कुंदन सिंह विजय सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह, जसवंत सिंह ,नरेंद्र सिंह ,सामंत लक्ष्मण सिंह बोरा, कैलाश उपाध्याय,सोम प्रकाश शर्मा,नारायण जोशी,च अमर रावत, अनिल रावत हरि सिंह ऐसे सवाल धर्मेंद्र सिंह, पान सिंह, सतीश जोशी, ललित मोहन जोशी, उमा शंकर पांडे,रमेश चैहान,रघुवीर सिंह,परवीन डिमरी,कमलेश नाथ गोस्वामी,चंद्रशेखर सिंह, शशि भूषण घिल्डियाल पंकज कुमार,देवेंद्र सिंह नेगी, गौरव सिंह कंडारी,बृजमोहन, प्रकाश चंद पांडे, शशि भूषण डीआर पंकज कुमार ,सुधीर ध्यानी ज्ञान सिंह दीपक नौटियाल कमल सिंह बिष्ट, राजीव जोशी ,जीवन सिंह, नरेश कंडवाल, विक्रम सिंह,लक्ष्मण सिंह,जोशी मनोहर सिंह, बलवान सिंह, धर्म सिंह, राजेंद्र जोशी सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment