Skip to main content

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर किया प्रदर्शन

बढ़ाए गए दाम वापस ले सरकार⪫ अग्रवाल


 हरिद्वार। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए का मिलेगा। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गयी। पिछले 10 दिनों से पेट्रोल व डीजल के दाम भी रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद से ही केंद्र सरकार रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल सहित रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ा रही है। जिससे गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस केंद्र सरकार को बढ़ाए गए दाम वापस लेने के लिए विवश करेगी। उन्होंने कहा कि केंद सरकार जनता का उत्पीड़न बंद करें तथा लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को रोकने का काम करे। प्रदेश सचिव अनिल भास्कर व महिला नेत्री सपना सिंह ने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर व ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी तथा मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब व मध्यम वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। पहले से ही कोरोना की मार झेल रही जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने महंगाई के विरोध में अपने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा गैस सिलेंडर को माला पहनाकर नारेबाजी की। इस दौरान नवेज अंसारी,बृजमोहन बर्थवाल,पार्षद मेहरबान खान,जाहिद अंसारी,मुमताज खान,डा.वसीम सलमानी,रजत कुमार, नजाकत अली,रवीश भटीजा,दीपक जखमोला,नितिन तेश्वर,जितेंद्र सिंह,उदित विद्याकुल, हरद्वारी लाल,रचित अग्रवाल, रणवीर सिंह,लव कुमार गुप्ता,पूनम ठाकुर,बाबूराम,सविता सिंह आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।