Skip to main content

प्रमोद पाल अध्यक्ष एवं राहुल शर्मा बने एनयूजे के महासचिव


 हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की हरिद्वार जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में प्रमोद कुमार पाल अध्यक्ष एवं राहुल शर्मा महासचिव चुने गए। जबकि संजु पुरोहित कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। दो वर्ष के लिए हुए चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 11 पदाधिकारी एवं 8 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। 2 सदस्यों का मनोनयन अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा आपसी सहमति से लिया जायेगा। प्रेस क्लब हरिद्वार के आचार्य किशोरीदास वाजपेयी सभागार में आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े सदस्यों ने प्रतिभाग किया। चुनाव अधिकारी त्रिलोक चन्द्र चन्द्र भट्ट की देखरेख संपन्न हुए चुनाव में जिला अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिये दो-दो उम्मीदवारों के नाम सामने आने पर मतदान पूर्व सर्वसम्मति से प्रत्याशी का चयन करने के लिए चारों प्रत्याशियों को आपसी सुलह के लिए दो चरणों में 10 मिनट का समय प्रदान किया। निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष पद के लिए सुनील शर्मा ने अपनी दावेदारी छोड़ कर प्रमोद कुमार को समर्थन दे दिया। जबकि महासचिव पद पर राहुल शर्मा एवं अनिल कुमार सूर्या के बीच सहमति न बन पाने पर चुनाव अधिकारी द्वारा वैलेट पेपर के द्वारा मतदान कराया गया। बैलेट बाक्स खोलने पर जब मतों की गणना की गई तो दोनों प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत पड़े थे। जिसके बाद चुनाव अधिकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट द्वारा अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार और महासचिव पद पर राहुल शर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया। कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक नाम सामने आने पर संजु पुरोहित को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर चैधरी महेश सिंह और सतपाल सिंह, सचिव पद पर संजय अग्रवाल और नवीन पाण्डे, संगठन मंत्री मुकेश कुमार सूर्या एवं अश्वनी धीमान, प्रचार मंत्री के लिए मनोज बिजल्वाण एवं नवीन कश्यम सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। इन 11 पदाधिकारियों के अतिरिक्त 8 कार्यकारिणी सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गये। जिनमें डा.हरिनारायण जोशी, विक्रम सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह, विनोद चैहान, और सुनील शर्मा शामिल हैं। 2 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव द्वारा बाद में किया जायेगा। इस अवसर पर मौजूद यूनियन के संरक्षक और मार्गदर्शक डॉ.हरिनारायण जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी। निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उससे पत्रकारों के हित में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। निवर्तमान महासचिव सुदेश आर्या ने पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की ओर से निर्वाचित कार्यकारिणी को हर कदम पर सहयोग व मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं महासचिव राहुल शर्मा ने कहा कि वे पत्रकारों के हित और उनके कल्याण के लिए हमेशा संघर्षरत् रहेंगे, और सभी को सम्मानभाव के साथ साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान भगवती प्रसाद गोयल,सूर्या सिंह राणा, सुनील शर्मा, विनोद चैहान, अकरम फारूकी, रेखा नेगी,संजु पुराहित,नवीन कश्यप,मनोज बिजल्वाण, अश्वनी धीमान,मुकेश कुमार सूर्या, धनसिंह बिष्ट, नवीन चन्द्र पाण्डे,संजय अग्रवाल,सत्यपाल सिंह,चै.महेश सिंह,राहुल शर्मा, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।