हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में किसी भी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद तनाव फेल गया,तनाव के मददे्नजर गांव में पीएसी की तैनात कर दी गई है। बताया जाता है कि लालढांग बाजार में जुमे की नवाज अदा कर निकले नवाजी और होली मना रहे युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। गाली गलौच से मामला लाठी डंडों तक जा पहुंचा, इस दौरान चार लोगों को चोट आई है। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लालढांग निवासी अरबाज अंसारी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ जुमे की नवाज अदा कर मस्जिद से घर के लिए निकले। तभी कुछ लोगों ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। मना करने पर हाथापाई पर उतर आए। जिसमें कुछ लोगों को चोट आई है। घायलों को उनके परिजन जिला अस्पताल ले गए। नजर हसन अंसारी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग सुबह से ही झगड़ा करने की प्लानिंग किये हुए थे। इसको लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने अरबाज अंसारी, नजर हसन अंसारी, मुस्तकीम और अब्दुल सलाम और उनके साथियों पर मारपीट करने और सोने की चैन छीनने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी अपने साथियों के साथ शुक्रवार शाम को पुलिस चैकी के सामने धरने पर बैठे। सूचना पाकर एएसपी रेखा यादव और सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने देर रात मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को जांच का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चैहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment