हरिद्वार। एस.एम.जे.एन.काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तहत आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुजरात एजूकेशन एंड इकानामिक्स बोर्ड के चेयरमैन विमल उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे।मुख्य अनुशासन अधिकारी डा.सरस्वती पाठक, डा.नलिनी जैन, डा.सुषमा नयाल सहित समस्त महिला प्राध्यापकों, काॅलेज की छात्राओं मौनिका चैधरी, नेहा राठौर व वैशाली गुप्ता को श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी, विमल उपाध्याय, रोहित बाला व काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा द्वारा शाल एवं पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काॅलेज की समस्त छात्राओं व शिक्षिकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि शास्त्रों और ग्रन्थों में महिलाओं को पूज्यनीया माना गया है। जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नारी ने शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर स्वयं को सशक्त बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव की अलख जगाई है। मुख्य अतिथि विमल उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समाज में नारी को शिक्षा, सेना, राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेलकूद प्रत्येक क्षेत्र में एक दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि किसी समाज की उन्नति उस समाज की महिलाओं की उन्नति से मापी जा सकती है। नारी हमारे समाज की जननी है जिसके बिना समाज अपंग है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार से निवेदन है कि वो महिलाओं के सशक्तिकरण के गुजरात माॅडल को उत्तराखण्ड में भी लागू करे। काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आया है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियाँ गिनायी जा सकती हैं। मुख्य अनुशासन अधिकारी डा.सरस्वती पाठक, डा.मोना शर्मा, डा.लता शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो स्वयं आगे बढ़कर शिक्षा के ना केवल नये आयाम स्थापित करती है, अपितु समाज को इसी श्रंखला में आगे बढ़ाने का कार्य भी करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहित बाला, रिचा मिनोचा, रिंकल गोयल, साक्षी अग्रवाल,कु. अन्तिमा त्यागी, डा.आशा शर्मा,डा.मोना शर्मा, डा.रेनू सिंह,डा.सरोज शर्मा, डा.निविन्धया शर्मा, डा.पूर्णिमा सुन्दरियाल,डा.पुनीता शर्मा, डा.प्रज्ञा जोशी, प्रियंका प्रजापति, डा.विनीता चैहान,कु. पूजा,कु.महिमा,राधिका आदि शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment