हरिद्वार। तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट न्यायधीश अंजली नौनियाल ने आरोपी युवक को दोषी पाया है। कोर्ट ने आरोपी युवक को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चैहान ने बताया कि 16 जनवरी 2021 में सिडकुल क्षेत्र के गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। बच्ची की माता ने बताया था कि उसकी तीन वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह वहां पहुंची। बच्ची की माता को देखकर आरोपी युवक वहां से भाग गया था। बच्ची की माता ने बताया था कि वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। बच्ची खून से लथपथ थी। मासूम बच्ची ने अपनी माता को आपबीती बताई थी। जिसके के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सिडकुल पुलिस में दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी माया प्रकाश पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी मोहलिया सुपाल कोतवाली देहात जिला हरदोई यूपी, हाल पता थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में सात गवाह पेश किए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment