हरिद्वार। आदर्श युवा समिति द्वारा रविवार को आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘हुनर से स्वावलंबन की ओर के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शांतिकुंज विवि में संचालित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कराने के लिए शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह भ्रमण करवाया गया। शैक्षिक भ्रमण में 35 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकासखंड बहादराबाद के अलग-अलग गांव से महिलाएं इसमें शामिल रहीं। शैक्षिक भ्रमण के दौरान महिलाओं को विभिन्न उत्पादों से संबंधित केंद्रों का अवलोकन कराया गया तथा उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षक द्वारा उन्हें उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई। शैक्षिक भ्रमण के दौरान कृषि एवं गौ उत्पाद केंद्र, हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र जूट उत्पाद, अगरबत्ती-धूप बत्ती निर्माण केंद्र, हस्तनिर्मित कागज उत्पाद केंद्र, स्क्रीन प्रिंटिंग केंद्र तथा फल संरक्षण उत्पाद केंद्र का अवलोकन कराया गया। जिसमें महिलाओं को काफी कुछ सीखने को मिला जिसके लिए सभी महिलाओं द्वारा आदर्श युवा समिति का आभार व्यक्त किया। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में आदर्श समिति समिति के सचिव दलमीर सिंह, परियोजना प्रबंधक पवन कुमार सैनी, कादंबरी, रेखा, ओमप्रकाश सैनी, विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment