हरिद्वार। प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा हरिदास आश्रम भूपतवाला में महिला दिवस को ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चैहान ने की। मंच का संचालन प्रदेश सचिव शशि झा और महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने किया। महिला दिवस पर पर्यावरणविद रिद्धिमा समेत कांग्रेस की कई वरिष्ठ महिला सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष चैहान ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। शशि झा ने कहा कि एक मां ही बच्चे की पहली गुरु मानी जाती है। अब महिला लाचार नहीं है। हर क्षेत्र में वह पुरुषों के बराबर काम करके नाम कमा रही हैं। अंजू मिश्रा ने कहा कि नारी वह शक्ति है जिसे पूजनीय माना गया है। इस दौरान बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, संजीव द्विवेदी, सरिता शर्मा, कुसुम रावत, रेखा वाल्मीकि, विजय जोशी, लीला देवी, लक्ष्मी, संतोष गिल, गार्गी राय, आशा पुरी, नेहा कश्यप आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment