Skip to main content

होली की मस्ती में जमकर थिरकी महिलाएं

’’सखी बहिनपा मैथिलानी समूह इकाई हरिद्वार ने धूमधाम से मनाया होली मिलन


 हरिद्वार। होली का रंग महिला सखियों पर जमकर चढ़ा। मस्ती की उमंग में महिलाएं जमकर थिरकी। सभी सखियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। हर्ष और उल्लास के माहौल में सभी सखियां ने जमकर लुफ्त उठाया और एक दूसरे को बधाई देकर विदाई ली। गौरतलब है कि सखी बहिनपा मैथिलानी समूह इकाई हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में समूह की सखियों ने जमकर होली का आनंद लिया।कार्यक्रम में पहली बार देहरादून की सखियां भी शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी सखियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर सभी अपनी शुभकामनाएं दी। लंबे अरसे के मिलन को लेकर सभी सखियों के चेहरे पर अलग ही रंगत देखने को मिली। हंसी ठिठोली के साथ सखियों ने मैथिली गीतों पर नृत्य और गायन प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक प्रीति झा ने बताया कि सखी बहिनपा मैथिलानी समूह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का संगठन है। दरभंगा निवासी आरती झा ने संगठन की नींव रखी थी। वर्तमान में लाखों महिलाएं संगठन की सदस्य हैं। संस्थापक आरती झा स्वयं अमेरिका में रहकर मिथिला संस्कृति को संजोए हुए हैं। इसी प्रकार देश विदेश में संगठन से जुड़ी महिलाएं होली, दीपावली, छठ सहित अन्य धार्मिक पर्वों पर कार्यक्रम का आयोजन करती चली आ रही है।  उन्होंने कहा कि हरिद्वार लंबे अरसे के बाद भव्य होली के आयोजन किया गया। इसको लेकर सभी सखियां काफी उत्साहित थी और सभी सखियों ने जमकर होली की मस्ती का आनंद लिया। रश्मि झा ने कहा सभी सखियां ने नृत्य गायन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मैथिली में होली पर आधारित कविता का गायन किया गया। हास्य और व्यंग से कार्यक्रम में भरपूर आनंद की छटा बिखरी रही। सभी सखियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। किरण झा ने कहा कि पहली बार नई सचिव से भी मिलने का अवसर मिला। वाणी झा ने कहा कि होली मिलन को सभी सदस्यों ने व्यापक स्तर पर तैयारी की थी और अब कार्यक्रम का सफल आयोजन होने के बाद राहत की सांस ली। कार्यक्रम के अंत में सभी सखियों ने चाट पकौड़ी का भी आनंद लिया। होली  मिलन में राखी सखी,किरण सखी, मोनी सखी प्रीति सखी, पिंकी सखी,आरती सखी, वाणी सखी, रंजना सखी,निधि सखी, ज्योति सखी, श्वेता सखी(देहरादून), रजनी सखी(देहरादून), संगीता सखी(देहरादून), प्रिया सखी(देहरादून), रश्मि सखी, प्रतिभा सखी, रीना सखी, खुशबू सखी, नीतू सखी, मुन्नी सखी, मीनाक्षी सखी, नीलम सखी, अन्नु सखी सहित अन्य सखियां शामिल रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।