हरिद्वार। सिद्व पीठ माँ शाकुम्भरी पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने मतगणना से पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून स्थित आवास पर उन्हें मां की चुनरी एवं गंगाजली भेंटकर विधानसभा चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शासनकाल में प्रदेश की जनता को अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। अनुभवी नेता हमेशा ही प्रदेश हित में अपना योगदान देते हैं। उनके कार्यकाल में धर्मनगरी में अनेकों पुलों के निर्माण किए गए। उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से अवश्य ही कांग्रेस पार्टी को सत्ता प्राप्ती के संकेत नजर आ रहे है। प्रदेश की जनता निश्चिततौर पर कांग्रेस पार्टी के विकास कार्यो पर मुहर लगाएगी। प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि मतगणना से पूर्व अनेकों कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान देती है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में पलायन के मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराने में सरकार की निर्णायक भूमिका रही। गौरव कौशिक ने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। श्रमिक, किसान हताशा निराशा का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता निश्चिततौर पर सत्ता परिवर्तन करेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के राजनैतिक पारी को दूरदर्शी करार देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के वादों से परेशान आ चुकी है। स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त नहीं होते हैं। पलायन के मुद्दे पर सरकार निर्णायक भूमिका नहीं निभा पायी है। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक अन्य प्रदेशों में शरण ले रहे हैं। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। दस तारीख को निश्चिततौर पर कांग्रेस पार्टी का विशेष प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment