हरिद्वार। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के बाद रानीपुर भाजपा विधायक आदेश चैहान ने शुक्रवार को जगदगुरु राजराजेश्वराश्रम, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मिलकर आर्शीवाद लिया। उधर, चुनाव परिणाम आने के बाद गुरुवार देर रात तक समर्थकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला आदेश के बहादराबाद स्थित आवास पर लगा रहा। शुक्रवार सुबह से ही उनके कैंप कार्यालय पर समर्थकों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर आदेश ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आदेश चैहान को गुलाल कर कर अपनी खुशी जाहिर की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आदेश सैनी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष रीता चमोली, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, नागेंद्र राणा, अमरीश शर्मा, पवनदीप, चमन चैहान, अतुल वशिष्ठ, आलोक चैहान, प्रिंस लोहट, राधेश्याम पाल, प्रमोद पाल, बलवंत रावत, दीपक नौटियाल, गौरव पुंडीर, दीपक नेगी, विजय पासवान, सुनील पांडे, हितेश चैधरी, अशोक मेहता आदि शामिल रहे। दोपहर बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment