Skip to main content

स्वामी उमेशानंद महाराज बने महंत नरसिंह दास महाराज के उत्तराधिकारी


 हरिद्वार। स्वामी उमेशानंद महाराज को अवधूत चंदनदेव आश्रम भूपतवाला के महंत नरसिंह दास महाराज का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है। महंत स्वामी अखण्डानन्द महाराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को आश्रम में आयोजित समारोह में संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर स्वामी उमेशानंद महाराज को महंत नरसिंह दास महाराज का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत स्वामी अखण्डानन्द महाराज ने कहा कि संत परंपरा सनातन संस्कृति की वाहक है। संत महापुरूषों ने सदैव ही समाज को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि योग्य गुरू को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। युवा संत के रूप में स्वामी उमेशानंद महाराज अपने गुरूदेव स्वामी नरसिंह दास महाराज की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अपना योगदान प्रदान करेंगे। ऐसी संत समाज को उनसे आशा है। स्वामी ऋषिश्वरानन्द एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में संत महापुरूषों का अहम योगदान है। गुरू शिष्य परंपरा पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित करती है। महंत नरसिंह दास महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत हैं। उनका सानिध्य नवनियुक्त उत्तराधिकारी स्वामी उमेशानंद महाराज का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज एवं महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। युवा संत सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रीढ़ हैं। जो भारत सहित पूरे विश्व में धर्म एवं संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं। स्वामी उमेशानंद महाराज युवा संत हैं। जो अपने गुरूदेव महंत नरसिंह दास के संरक्षण में आश्रम की परंपरांओं को भलीभांति आगे बढ़ायेंगे। समस्त संत समाज का आशीर्वाद व स्नेह उन्हें हमेशा मिलता रहेगा। स्वामी उमेशानंद महाराज ने सभी संतजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है। पूज्य गुरूदेव की शिक्षाओं के अनुरूप उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,स्वामी हरिहरानंद, महंत श्यामप्रकाश, महंत प्रहलाद दास, बाबा हठयोगी, महंत राजेंद्र दास, महंत गुरमीत सिंह, स्वामी जगदीशानंद गिरी, महंत अरूण दास, महंत सूरज दास, महंत निर्मल दास, स्वामी दिनेश दास आदि संतजन उपस्थित रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।