हरिद्वार। समाज सेवा में अग्रणी भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा का अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चैहान, सचिव संजीव लांबा तथा कोषाध्यक्ष लाल सिंह आर्य को सर्वसम्मति से चुना गया है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयुक्त संगठन सचिव डॉ महेंद्र सिंह असवाल की देखरेख में परिषद के चुनाव लक्सर रोड स्थित एक होटल में कराए गए। वर्ष 2022-23 के लिए कराए गए चुनाव में अध्यक्ष पद पर कुशल पाल सिंह चैहान, सचिव पद पर संजीव लांबा तथा कोषाध्यक्ष पद पर लाल सिंह आर्य को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर परिषद और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आश्वासन सदस्यों को दिया। इस दौरान परिषद के प्रांतीय महासचिव जोगेंदर कुमार मोगा, ललित चंद्र पांडे,रश्मि मोगा राधिका नागर, द्वजेंद्र पंत,जी एस राजपूत एवं योगेश शास्त्री आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment