पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से उत्तराखंड का मंत्री बनाए जाने पर धर्मनगरी हरिद्वार के संतों में भी खुशी की लहर है संतो ने पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सही फैसला बताया है संतों का कहना है कि उत्तराखंड के भविष्य को देखते हुए भाजपा का यह फैसला बहुत अच्छा है। संतो का कहना है कि रुके हुए विकास कार्यों को फिर गति मिलेगी और धर्मनगरी का चहुमुखी विकास विकास होगा दोबारा उत्तराखंड की कमान मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में ही भाजपा ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है।वही रूपेंद्र प्रकास ने कहा कि 12वें मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड को एक बार फिर युवा, कर्मठ और निष्ठावान मुख्यमंत्री की प्राप्ति हुई है। निसंदेह धामी रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। देवभूमि उत्तराखंड में विकास की गंगा बहने पर धर्मनगरी का भी चहुंमुखी विकास होगा। भाजपा हाईकमान ने बहुत सोच-विचार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर फैसला लिया है। निसंदेह पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को विकास और प्रगति के मार्ग पर ले जाते हुए नई बुलंदियों को प्राप्त करेंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment