Skip to main content

वूमेंस पावर ग्रुप द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

 


हरिद्वार। वूमेंस पावर ग्रुप की महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी और प्रेम व सद्भाव के साथ सादगी पूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गेम्स की प्रस्तुति दी। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून व रुड़की की महिलाएं भी शामिल हुई और सभी ने होली के गीत गाकर एक दूसरे के साथ जमकर फूलों से होली खेली। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर की प्रसिद्ध चिकित्सक संध्या शर्मा,साहित्यकार मेनका त्रिपाठी एवं निधि खेड़ वाले ने दीप प्रज्वललित कर की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। वूमेन पावर ग्रुप की अध्यक्षा निधि सचिन खेड़ वाले ने बताया कि देसी स्टाईल मंे आयोजित किए गए होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं के लिए पीले रंग का ड्रेस कोड निश्चित किया गया। सभी महिलाएं पीले रंग के परिधान में ही कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। निधि ने कहा कि अक्सर पंडा समाज की महिलाएं घर में ही अपना पूरा जीवन बिता देती हैं। वूमेंस पावर ग्रुप एक ऐसा मंच है। जिसमें सभी महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपने लिए भी कुछ सोच रखने की प्रेरणा दी जाती है। इसी क्रम में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हास्य कविता, होली कि ठिठोली, होली पर आधारित खेल का सभी ने आनंद लिया। सताक्षी गुप्ता ने महिलाओं को होली पर आधारित गेम्स खिलाए। इस दौरान अपने क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्यकार मेनका त्रिपाठी, पायल गौतम, दीपाली खजान, मीना शर्मा, शिक्षाविद नूतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। डा.संध्या शर्मा सहित कई महिला डॉक्टर, देहरादून से ज्योतिषाचार्य अनीता कपूर, अरुणा शर्मा, कविता कुमार, सेल्फ डिफेंस ट्रेनर आरती सैनी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।