हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। अपने छोटे से कार्यकाल में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। इसके चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुआ है। इसके चलते भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपी है। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर एवं श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत स्वामी संतोषानंद देव ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी और उनके साथ मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा.धनसिंह रावत, चंदनराम दास, सौरभ बहुगुणा को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने छोटे से कार्यकाल में कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी कराई। भाजपा हाईकमान ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का ताज पहना दिया। अब आने वाले 5 सालों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की तकदीर संवर जाएगी। प्रदेश के विकास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि संतों का आशीर्वाद भी पुष्कर सिंह धामी के साथ है। संतों को विश्वास है कि देवभूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का विकास किया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment