Skip to main content

स्वयं जमीन से जुड़कर ही बचा सकेंगे जल और जंगल-कल्याण सिंह रावत

 हरिद्वार। मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने कहा कि जल और जंगल को तभी बचा सकेंगे जब हम स्वयं जमीन से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण कर पृथ्वी की प्यास बुझानी होगी। यह बात उन्होंने बुधवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं शोध केंद्र देहरादून और एसएमजेएन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कही। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड के विशेष संदर्भ में जल संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों और तकनीकों से जागरूक किया गया। श्री महंत रविंद्र पुरी द्वारा सभी अतिथियों को हरित पौधा तथा गौरैया गृह भेंट किया गया। कल्याण सिंह रावत ने कहा कि भारत की 42 प्रतिशत आबादी गंगा पर निर्भर है। ये नदियां भी तब तक हैं जब तक हिमालय राज जिन्दा हैं। उन्होंने उपस्थित सभी से पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान किया। प्रसिद्ध पर्यावरणविद प्रो. बीडी जोशी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें प्रकृति की प्रत्येक वस्तु का संरक्षण करना चाहिए। जीवन की दिनचर्या में जल का उचित प्रयोग करके जल संरक्षण का किया जा सकता है। सामाजिक स्तर पर भी व्यक्ति को जल संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। डीएवी कॉलेज के डा. पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारी जीवन की पूरी दिनचर्या ही जल से प्रारंभ होकर जल पर ही समाप्त होती है। जल की सुरक्षा हमारे घर से ही प्रारंभ होती है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के अरुणेश पाराशर ने जल संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि पृथ्वी पर जल की मात्रा दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। जल का संचय विभिन्न माध्यमों से किया जा सकता है जिसमें वर्षा जल के संचय द्वारा, तालाबों की जलधारण क्षमता में वृद्धि, अनुकूलतम जल संसाधन उपयोग हेतु जागरूकता, जल स्रोतों के समीप ट्यूबवेल आदि के निर्माण पर रोक, जलोपचार आदि मुख्य हैं। एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि अगर जल का सही संचय नहीं किया गया तो यह सृष्टि के विनाश का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि जल की महत्ता के कारण मनुष्य इसे सहेजकर रखने के लिए बांध, झील, तालाबों एवं इसी प्रकार के विविध प्रयास करता है। कार्यशाला को मदरहुड यूनिसर्विटी के अभिषेक स्वामी ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से डा. मन मोहन गुप्ता, डा. सरस्वती पाठक, डा. जगदीश चन्द्र आर्य, डा. विनीता चैहान, डा. दीपा अग्रवाल, डा. मधु, डा. ऋचा चैहान, डा. धर्मेन्द्र कुमार, रिंकल गोयल, डा. शिवकुमार चैहान, डा. मनोज कुमार सोही, डा. पदमावती तनेजा, डा. पूर्णिमा सुन्दरियाल, प्रियंका प्रजापति, डॉ. सरोज शर्मा, डा. लता शर्मा आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।