Skip to main content

जिलाधिकारी ने दिए सड़कों पर फैली पाॅलीथीन साफ करने के निर्देश

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी ने सड़कों पर फैली पाॅलीथीन साफ करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग स्वास्थ्य के लिये तो हानिकारक है ही, इसके अलावा जगह-जगह बिखरा हुआ प्लास्टिक वातावरण तथा उस स्थान की छवि पर भी बुरा प्रभाव डालता है। नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, नगर निगमों, स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन का एक विशेष अभियान प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुये पॉलिथिन के एकत्रीकरण के लिये चलायें। उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से कहा कि टीम गठित कर सभी हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ फैली प्लास्टिक या प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को एकत्र करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर कोई भी प्लास्टिक का कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिये। प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान के तहत बार्डर पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रवेश मार्ग हैं साफ-सुथरे दिखने चाहिये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों पर भी प्लास्टिक एकत्रीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाये। उन्होंने नगर निगम हरिद्वार, नगर निगम रूड़की तथा स्थानीय निकायों के अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार का अपना एक विशेष महत्व है, जहां पर विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आवागमन लगा रहता है। इसलिये शहर को साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। हरिद्वार को साफ-सुथरा बनाने तथा प्लास्टिक मुक्त करने के लिये आमजन का भी सहयोग लिया जाये तथा घर-घर जागरूकता पहुंचाने के लिये शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, मानव श्रृंखला आदि का सहयोग लेने के साथ ही डिजिटल माध्यमों-ऑडियो, वीडियो आदि का भी पूरा उपयोग जन-जागरूकता फैेलाने के लिये किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा.सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.एल.शाह, एम.एन.ए. हरिद्वार दयानन्द सरस्वती, ए.एम.एन.ए. रूड़की विजय नाथ शुक्ल, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सुरेश तोमर, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह सहित पुलिस प्रशासन तथा जिला प्रशासन के सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।