हरिद्वार। भैरव सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मोहित चैहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा से लगातार तीसरी बार विजयी हुए विधायक आदेश चैहान से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की। भैरव सेना के संस्थापक अध्यक्ष मोहित चैहान ने आदेश चैहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदेश चैहान लोकप्रिय विधायक हैं। विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो से प्रभावित क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुना हैं। आदेश चैहान के अनुभव व उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सोनू राज उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष पारुल उपाध्याय, विभाग अध्यक्ष रोहित कुमार, भैरव सेना मातृशक्ति वाहिनी प्रदेश अध्यक्षा मिनी पुरी, विभाग अध्यक्षा अंजली वाल्मीकि, विभाग उपाध्यक्षा तानिया, सपना, लक्ष्मी, अमन गुप्ता, शुभम, आदित्य पुरी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment