हरिद्वार। भीमगोड़ा ऑटो चालक और मालिक समिति का वार्षिक चुनाव पंच समिति अध्यक्ष बलदेव सिंह कश्यप के क्षेत्रीय अधिकार में सम्पन्न हुआ। चुनाव में प्रधान पद पर राजेन्द्र यादव ने 164 मत प्राप्त कर संजय सिंह (78 मत) को परास्त किया। संचालन पद पर विष्णु जोशी 207 मत से विजयी हुए, जबकि अमर सिंह को मात्र 32 मत ही प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ ‘सन्नी ने 169 मत हासिल कर रमेश गुप्ता (66 मत) को शिकस्त दी। मंत्री पद पर राजपाल ने 163 मत प्राप्त कर पंकज (74 मत) को हराया। अध्यक्ष पद पर अमित कुमार ‘सिम्मू ने 176 मत प्राप्त कर नीरज (63 मत) को हराया। महामंत्री पद पर हरिओम ने 173 मत प्राप्त करते हुए संजीव कुमार (63 मत) को हराया। इस अवसर चुनाव में अमर सिंह विश्नोई, रिक्कू सिंह, केशव गुप्ता, नन्दलाल, रंजित सिंह आदि समेत चालक और मालिक उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment