Skip to main content

धामी के मुख्यमंत्री बनने से राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी


 हरिद्वार। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी नौजवान व ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए प्रचण्ड बहुमत दिया। नौजवान पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से उत्तराखण्ड को उनकी ऊर्जा का लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही भाजपा को जीत मिली है। दूसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को मिलने पर भाजपा और अधिक मजबूत होगी। राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम मंें मिठाई बांटकर बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि बेहद खुशी का दिन है कि पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड चहुुंमुखी विकास होगा। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली। पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने से युवा वोटर पार्टी के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास को और अधिक मजबूती मिलेगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने केंद्रीय नेतृत्व की कार्यशैली पर प्रशंसा जतायी और कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लिए अच्छे मुख्यमंत्री साबित हुए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम किया। पलायन के मुद्दे पर भी उनके द्वारा ठोस रणनीति अपनायी गयी। चारधाम यात्रा एवं तीर्थाटन को उनके द्वारा बढ़ावा दिया जाना ही उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता है। सनातन संस्कृति एवं संत समाज से भी पुष्कर सिंह धामी विशेष लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि युवा चेहरा लोकप्रिय है। पार्टी का कार्यकर्ता भी उनकी कार्यशैली से प्रसन्न है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पार्टी को गति मिलेगी। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड के इतिहास में पहला अवसर है जब किसी नेता को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से संत समाज में भी हर्ष की लहर है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।