Skip to main content

निर्मल अखाड़े मंें संतों ने खेली फूलों की होली

 


हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में होली पर्व पर संत समाज ने फूलों की होली खेली। इस दौरान संतो ने एक दूसरे पर पुष्पवर्षा कर होली की बधाई देते हुए विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को होली शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा होली पर्व धर्म, संप्रदाय एवं जाति के बंधन खोलकर समाज को एकता भाईचारे का संदेश देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व समस्त देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाएं यही संत समाज की कामना है। श्री जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि होली का पर्व शांति एवं प्रेम एकता तथा भाईचारे का संदेश देता है। होली पर्व भारतीय संस्कृति की अद्भूत पहचान है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि नशे का परित्याग कर भारतीय संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप ही होली मनाएं। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि राक्षस कुल में जन्म लेने के बाद भी भक्त प्रल्हाद ने भगवान विष्णु की भक्ति नहीं छोड़ी और अंत में स्वयं श्रीहरि ने दर्शन देकर भक्त प्रल्हाद की रक्षा की। होली पर्व पर सभी को ईष्र्या द्वेष भावना का त्याग कर समाज को समरसता का संदेश देना चाहिए।स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत निर्मलदास एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि होली पर्व एकता और प्रेम का प्रतीक है। जो भारत ही नहीं पूरे विश्व में मनाया जाता है। होली खेलते समय प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवेश के प्रति जागरूक रहना चाहिए और यह ध्यान रखना चाहिए कि होली के दौरान प्रयोग होने वाले रंगों से किसी को भी किसी प्रकार का नुकसान ना पहुंचे। होली पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य ना करें और सभी लोग प्रेम और सद्भावना के साथ मिलजुल कर एक सशक्त समाज का निर्माण करें। महंत अमनदीप एवं महंत ज्ञानी खेम सिंह महाराज ने कार्यक्रम में शामिल सभी संतों का फूल माला पहनाकर व चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान महंत गोविंददास,महंत रघुवीर दास,महंत बिहारी शरण,महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानंद, महंत सूरजदास, महंत प्रह्लाद दास, महंत रामानंद सरस्वती, स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री,स्वामी ऋषिश्वरानन्द,महंत दिनेश दास सहित बड़ी संख्या में संतगण उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।