हरिद्वार। मायापुर स्थित भवन में हुई अम्बरीष कुमार विचार मंच की बैठक में अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि देश में महंगाई से हालात बहुत बुरे हैं। पूर्व पार्षद अमन गर्ग और पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए यूजर चार्ज रसीद की अनिवार्यता का नियम निंदनीय है और इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नगर निगम में जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए यूजर चार्ज रसीद की अनिवार्यता के खिलाफ नगर निगम में सात अप्रैल से धरना दिया जाएगा। पूर्व सभासद धर्मपाल ठेकेदार व सोम त्यागी ने कहा कि यूजर चार्ज की अनिवार्यता के विरुद्ध मंच का एक-एक कार्यकर्ता लड़ने का काम करेग। वरिष्ठ नेता अशोक टंडन ने कहा कि महंगाई के खिलाफ व यूजर चार्ज की अनिवार्यता के खिलाफ मंच लड़ने का काम करेगा। बैठक में बलजीत सिंह, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद कैलाश भट्ट, विजय प्रजापति, आकाश भाटी, राजेन्द्र चुटैला, विवेक भूषण, उत्कर्ष वालिया, पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार, धनीराम शर्मा, अमन यादव, हेमंत चंचल, नरेश चनयाना, नितिन कश्यप, मुकुल जोशी, प्रदीप त्यागी, रमेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, विनय मिश्रा, मोहित त्यागी, दीपक शर्मा, बलराम गिरि कड़क, अकिंचन शर्मा, अनिल चैहान, सुनील सिंह, मनोज जाटव, रोशनलाल, संजय वाल्मीकि, आकाश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment