हरिद्वार। कांग्रेस की प्रदेश सचिव व हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सदस्यता प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुद्दों के आधार पर सरकार चुनने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की जनता के हितों में फैसले नहीं हो पाए हैं। महंगाइ्र्र से प्रत्येक नागरिक त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ खाद्य पदार्थो में बेहताशा मूल्य वृद्धि से प्रदेश की जनता परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शासनकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं जनता को मिली। चाहे चारधाम यात्रा में सुविधाओं हो या वृद्ध जनों के लिए धार्मिक यात्राओं को निःशुल्क यात्रा प्रदान करने जैसी योजनाएं हों। प्रदेश की जनता मुद्दों को लेकर ही अपने मत का प्रयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को उचित सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार से अपने आपको आत्मनिर्भर बना रही हैं। कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनांए संचालित रही। सुनीता सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर जनता कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक संदेश देगी। भाजपा के वादों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। लोगों की समस्याओं का कोई भी निस्तारण नहीं हो पाया है। चुनाव में प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं महिला कार्यकर्ताओं ने दमखम के साथ चुनाव में काम किया है। जनता अवश्य ही कांग्रेस के पक्ष में अपना निर्णय देगी। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य अनुभवी नेता हैं। उनके अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिलना तय है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment