Skip to main content

‘प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन’ विषय पर किया सेमिनार का आयोजन


 हरिद्वार। एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा साहस संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ‘प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें साहस संस्था के प्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए काॅलेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि टीम अविरल द्वारा प्लास्टिक के प्रबन्धन की पहल अत्यन्त सराहनीय है तथा साहस संस्था बढ़-चढ़कर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन में अहम भूमिका निभा रही है। गंगा हमारी सांस्कृतिक, आर्थिक एवं धार्मिक पहचान है। उसे स्वच्छ एवं निर्मल करने के लिए अविरल प्रोजेक्ट जैसे कार्यक्रम अत्यन्त लाभप्रद हैं। डा.बत्रा ने छात्र-छात्राओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने आह्वान करते हुए कहा कि वेस्ट सामग्री प्रबन्धन वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा इसे आर्थिकी विकास का आधार भी बनाया जा सकता है। वेस्ट से बेस्ट प्रबन्धन की ओर चलने से हमे जहाँ एक ओर पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी और इसे आजीविका के साधन के रुप में भी अपनाया जा सकता है। प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए विशाल जायसवाल ने कहा कि छात्र-छात्रा चाहें तो अविरल प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। इससे न केवल उन्हें वित्तीय लाभ होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी पूरा होगा। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि अविरल प्रोजेक्ट के द्वारा गीला व सूखा कचरा के सम्बन्ध में जो जागरुकता उत्पन्न की गयी है। वह अत्यन्त सराहनीय है और हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में अविरल प्रोजेक्ट की उपस्थिति संतोषप्रद है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विनय थपलियाल ने कहा कि इंग्लैण्ड का उदाहरण हमारे सामने है। जिन्होंने अपने यहां पर्यावरण संरक्षण को सांस्कृतिक आयामों से जोड़ते हुए सफलता अर्जित की है। इस अवसर पर मुख्य रुप से डा.विजय शर्मा, सात्विक, डा.निविन्धया शर्मा,डा.पदमावती तनेजा,डा.अमिता मल्होत्रा, डा.प्रज्ञा जोशी, नेहा गुप्ता, रिकंल गोयल, डा. लता शर्मा, रिचा मिनोचा, विनीत सक्सेना, प्रिंस श्रोत्रिय, महिमा व प्रिंयका आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।