हरिद्वार। हरिद्वार में आयोजित जिमनास्टिक एवं ताइक्वांडो का दो दिवसीय चैम्पियनशिप में सेंट जॉर्जेस कॉलेज, मसूरी के खिलाड़ियों ने अंडर-17 के चैंम्पियनशिप का खिताब हासिल किया। गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप में जीती। सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में मुजफ्फरनगर के छात्रों का वर्चस्व कायम रहा। चैंपियनशिप आर्यावर्त खेल संघ उत्तराखंड ने आयोजित की थी। कार्यक्रम संयोजक रोहित केसल ने बताया कि आयु वर्ग 8 में नित्या डबराल, ईशिका सिंह और अन्वी आहुजा ने फ्लोर एक्सरसाइज में पहले तीन स्थान पर रहीं। बीम बैलेंस में नित्या डबराल, अन्वी आहुजा और ईशिका सिंह पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। आयु वर्ग 10 में फ्लोर एक्सरसाइज में भूमि, रागिनी पहले, अदविका दूसरे और कनक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीम बैलेंस में रागिनी, कनक पहले, अदविका दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रही। आयु वर्ग 14 में फ्लोर एक्सरसाइज में इशिका आर्य, अनुष्का, इशिका सिंह, बोल्टिंग में नम्रता सिंह, अनुष्का, प्रियांशी और बीम बैलेंस में अनुष्का, इशिका आर्य, निकुल और नम्रता ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। अंडर-17 के फ्लोर एक्साइज में सावर्णी शर्मा वैष्णवी, जैबा प्रवीण, प्रकृति, वाल्टिंग में जैबा प्रवीण, सावर्णी शर्मा, प्रकृति और वैष्णवी एवं बीम बैलेंस में सावर्णी शर्मा, जेबा प्रवीण और वैष्णवी पहले तीन स्थान पर रही। रोहित केसल ने बताया कि अंडर-10 बॉयज में अक्षित आर्य, यश रुद्रांश, वासु नीलांश ने फ्लोर में, अक्षित आर्य, युवराज, रणवीर ने वाल्टिंग में, तरुण, अक्षित, निलांश और पैरेलल में, तरुण, युवराज रणवीर पोमल मार्स में पहले तीन स्थान पर रहे। अंडर-12 बॉयज में अली असगर, सुशांत और वंश, मानव और सत्यम फ्लोर एक्सरसाइज में पहले तीन स्थान पर रहे। अली असगर अभय और कन्हैया, अंशु और सिद्धार्थ वाल्टिंग में, विदर्भ यादव हितेश अल्फाज खान पैरेलल बार में और नैतिक, विदर्भ यादव, वंश पोमल हॉर्स में पहले तीन स्थान पर रहे। भारत सेवाश्रम संघ आश्रम देवपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में अक्षय कुमार, शिवम कुमार, अक्षित आर्य, नित्या डबराल,श्रावणी,इशिका, अवनी सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेताओं को पुरस्कार भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी वेदांतन्ता नाथ द्वारा दिया गया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका अरविंद सिंह,अभिषेक कुमार,जेबा प्रवीण, मनोज कुमार, अरुण त्रिपाठी, मोहम्मद रजि, प्रियंका आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment