हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में योग शिक्षण के लिए गांधी धाम, गुजरात से आचार्य कुलदीप के निर्देशन में 35 सदस्यीय दल आया हुआ है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ सुनील कुमार ने कहा कि प्राचीनतम शास्त्रों पर आधारित योग प्रशिक्षण केवल गुरुकुल में प्रदान किया जाता है। यहां आने वाले सभी योग जिज्ञासुओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान निश्चित ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल सतत रूप से देश और विदेशियों को समय≤ पर प्रशिक्षण प्रदान करता रहता है। इस अवसर पर योग विज्ञान विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा कि आचार्य कुलदीप गुरुकुल के ही पूर्व स्नातक हैं जो गुजरात में जाकर योग का प्रसार कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रो सुरेंद्र कुमार, डॉ ऊधम सिंह ने भी विचार रखे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment