हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी के मार्गदर्शन में चल रहे कोलकाता युथ ग्रुप द्वारा ६००वां रविवारीय वृक्षारोपण कार्यक्रम देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में १ मई को आयोजित होगा। यह अभियान सन् २०११ से निरंतर प्रत्येक रविवार देश के विभिन्न कोने कोने में संचालित होता है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत चलाये जा रहे इस अभियान में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी करेंगे। उक्त जानकारी देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने दी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment