Skip to main content

आल इंडिया भारतीय सेवा दल ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया


 हरिद्वार। ऑल इंडिया भारतीय सेवा दल के चेयरमैन बुआ सिंह ने बताया कि देशभर में लॉकडाउन के दौरान सेवा करने वाले संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया भारतीय सेवा दल द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए धर्म नगरी में चालीस हजार सैनिटाइजर वितरित करने के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा कोरोना काल में सेवा कार्य चलाने के बावजूद किसी प्रचार प्रसार नहीं किया गया। अपने लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए वह कोरोना योद्धा सम्मान देने के लिए हरिद्वार आए हैं। इस अवसर पर समाजसेवी जेपी बडोनी ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन जैसे आपातकाल में हर व्यक्ति एक दूसरे की सहायता करने के लिए तत्पर था। परंतु कुछ लोग चाह कर भी दूसरों की मदद नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में संस्थाओं द्वारा उठाई गई सेवा की जिम्मेदारी अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने ऑल इंडिया भारत सेवा दल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बिना किसी पहचान के धर्म नगरी के ऐसे क्षेत्रों में खाद्य सामग्री वितरण की गई। समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंदो की सेवा करने में आॅल इंडिया भारतीय सेवा दल ने उल्लेखनीय योगदान किया। सम्मानित होने वालों ने गोविंद सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह विरमानी, जेपी बडोनी, सुंदर सिंह मनवाल, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, समाजसेवी अश्वनी सैनी, अधीर कौशिक, काकू, सुरेश राजपूत, तेज सिंह प्रधान, शैलेंद्र ककरहती, मानव शर्मा सहित अनेकों सदस्यो एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।